+91 9967930002

info@namosena.org

Learn About Us

NAMO SENA TRUST

नमो का अर्थ आदिकाल से सनातन धर्म भारतीय संस्कृति, सभ्यता, संस्कृति, समाज को जोडकर लोगों को एकत्र रखने का समूह और एक पवित्र विचार एवं नाम है जिसे हम नमन, नमस्कार और आर्थिक सामाजिक और राजनैतिक और धार्मिक रुप के अलावा अलग-अलग धर्मों में देखें तो नमो का मतलब एक पवित्र विचार धारा से जुड़ा एक विशाल एक विशेष व्यक्तित्व का नाम है। भारतीय संस्कृति परंपरा सभ्यता से जुड़े सभी आर्थिक, राजनीतिक और धार्मिक समाज इस नाम सम्मान से आदर पुर्वक नमन करते हैं।

नमो सेना ट्रस्ट भारतीय संस्कृति सनातन धर्म सभ्यता परंपरा और रीति-रिवाज से जुड़े सभी समाज सेवा से जुड़े लोगों और संगठनों को जोड़कर राष्ट्र हित मे समाज सेवा एवं धार्मिक राजकीय अर्थव्यवस्था से जुड़े जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का आयोजन और प्रचार प्रसार हेतु किया गया एक संगठन है।
संगठन का उद्देश्य समग्र विश्व में भारतीय संस्कृति संस्कार सभ्यता और परंपरा को बढ़ावा देने और उन्हें प्रति प्रेरित करने हेतु कार्य करनेका हे।

संगठन (organisation) वह सामाजिक व्यवस्था या युक्ति है जिसका लक्ष्य एक होता है, जो अपने कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वयं का नियन्त्रण करती है, तथा अपने पर्यावरण से जिसकी अलग सीमा होती है। संगठन तरह-तरह के हो सकते हैं - सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, सैनिक, व्यावसायिक, वैज्ञानिक आदि इस तरह हमारा संगठन का नाम नमो सेना हे जो भारतीय संस्कृति सभ्यता संस्कार परम्पराओं को जोड़ने और राष्ट्र सेवामें कार्यरत व्यक्तित्व को अपना आदर्श मानते हुए समग्र विश्व में कार्यरत हैं।
मनुष्य के लक्ष्यों की प्राप्ति का आधार संगठन ही है। संगठन कार्यों, साधनों एवं संबंधों की एक औपचारिक अवस्था है जिसके द्वारा प्रबन्ध अपना कार्य सम्पन्न करता है। जब दो या अधिक व्यक्ति मिलकर किसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कार्यशील हो तो उन्हें संगठन की आवश्यकता होती है। उद्देश्य चाहे अल्पकालीन हो या दीर्घकालीन, संगठन की आवश्यकता में कमी नहीं आती। संगठन के विभिन्न स्तरों पर नियुक्त अधिकारियों के मध्य सह-सम्बन्धों की व्याख्या की जाती है। एक व्यावसायिक उपक्रम को अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए कुशल संगठन का निर्माण करना चाहिए क्योंकि एक कमजोर संगठन अच्छे उत्पाद को मिट्टी में मिला सकता है।

जब दो या दो से अधिक व्यक्ति मिलकर किसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए कार्य करते हैं तो उनके बीच स्थापित संबंधों एवं अन्तःक्रियाओं की संरचना को 'संगठन' कहते हैं।

What We Do?

We believe that we can save more lifes with you

Hanuman Yuva Katha

Sanatan Jyot Yatra

Shree Hanuman Gadda Yatra

Social Care

Our Goal

NAMO SENA TRUST

यह एक गतिशील क्रियात्मक प्रक्रिया है।

यह सहकारी प्रयासों की एक व्यवस्था है।

यह परस्परवादी चलों का समूह है।

यह प्रबन्ध का कार्य, साधन एवं शरीर रचना है।

इसमें सदस्यों के अधिकारों व कार्य क्षेत्र की सीमा स्पष्ट होती है।

संगठन यांत्रिक नहीं है, न ही एक संकलन है। यह एक मानवीय एवं जैविक व्यवस्था भी है।

संगठन व्यक्तियों का समूह है।

इसमें सदस्यों के कार्यकारी सम्बन्ध निश्चित होते हैं।

यह एक प्रबन्धकीय क्रिया है जो चक्रीय है, न कि एक दैनिक घटित होने वाली क्रिया।

यह समूह एक कार्यकारी नेतृत्व के अन्तर्गत कार्य करता है।

आधुनिक संगठन सामाजिक सम्बन्धों की प्रणाली है।

इसमें सदस्यों की पद-स्थितियाँ, भूमिकाएँ एवं औपचारिक सत्ता भी निश्चित होती है

व्यक्तिगत योग्यताओं के मापन का आधार - जब कर्मचारियों को कार्यभार सौंप दिया जाता है तो कर्मचारियों को अपने दायित्व का बोध हो जाता है अतः यह आसानी से पता किया जा सकता है कि कर्मचारी ने सौंपे गये कार्य को किस सीमा तक पूरा किया है जिसके फलस्वरूप कर्मचारी की व्यक्तिगत योग्यता एवं क्षमता का सही मापन हो जाता है।

सामूहिक प्रयासों की प्रभावशीलता - संगठित प्रयासों के माध्यम से ही उद्देश्यों की पूर्ति की जा सकती है। इसके माध्यम से ही व्यक्तिगत प्रयासों का एकीकरण किया जाता है।

नियंत्रण में सुविधा - कार्यों, अधिकारों एवं दायित्वों के निश्चित होने के कारण संगठन के विभिन्न स्तरों पर अनावश्यक हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं होती है तथा उच्च प्रबन्धकों को केवल महत्त्वपूर्ण नियंत्रण केन्द्रों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

मानवीय प्रयासों का समुचित उपयोग… संगठन के उद्देश्य संपादित करें संगठन प्रणाली विभिन्न संघटकों से निर्मित होता है। इसकी संरचना में विभिन्न निवेशों का योगदान होता है, जिन्हें संगठन के उद्देश्य कहा जाता है।

Meet Our Team

Awesome guys behind our NAMO SENA TRUST activities

Team Image

Sanjayjati Gauswami

Founder

Team Image

Mamta Naidu

Co-Founder

Team Image

DilipBhai Mungala

Trustee

Team Image

Viishnu Sureka

Treasurer

Team Image

Chhabu Gauswami

Trustee

Team Image

Sanjaypari Gosai

Trustee

Team Image

Deepak Rachh

Trustee

Team Image

Yogeshwari Rachh

Trustee

Get In Touch

Contact for any query

Image